Sukhoi 30mki fighter aircraft. जहां एक ओर पूरी दुनिया इस बात से परेशान है की भारत रूस के खिलाफ कोई बयान क्यों नहीं दे रहा है।
हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत का रवैया अस्थिर प्रकार का है। अमेरिका जब भारत के खिलाफ ऐसी बयान देता है तो समझ में आ जाता है कि अमेरिका भारत से परेशान है।
इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब पूरी दुनिया रसिया के खिलाफ खड़ी है और भारत यह कह रहा हैं कि हम आपसे सुखोई विमान खरीदना चाहते है।

भारत, रूस और यूक्रेन के क्राइसिस के बीच यह तैयारी कर रहा है कि वह रूस से 10 हजार करोड़ रूपए का सुखोई 30 mki विमान खरीदेगा।
जिस सुखोई विमान को हम रूस से खरीदने जा रहे हैं उसी सुखोई विमान की सर्विसिंग करने के लिए भारत के मैकेनिक युगांडा जा रहे हैं।
यूक्रेन की मदद करने वाला कनाडा खुद यह कह रहा है कि हमारे खुद के हथियार खत्म हो जाएंगे यदि हमने यूक्रेन को हथियार दिए तो।
भारत रूस से कितने सुखोई 30 mki विमान खरीदने जा रहा है ?
महत्वपूर्ण बिन्दू
इंडियन एयरफोर्स ने यह कहा है कि हमारे पास फ्लाइट्स की बहुत ज्यादा कमी है। जिसे पूरा करने के लिए हमें सुखोई 30 mki फाइटर जेट चाहिए। डिफेंस मिनिस्टर की अध्यक्षता में तीनों सेनाओं के अध्यक्ष के बीच बैठक करके 12 सुखोई 30 mki फाइटर जेट खरीदने की तैयारी हो गई है।
सुखोई की मॉडिफिकेशन के लिए दुनिया के कई देश भारत से लेते हैं मदद !
सुखोई 30 mki विमान हम रूस से खरीदते जरूर है, लेकिन उसका मॉडिफिकेशन हम खुद करते हैं। भारत सुखोई को अपने हिसाब से इतना एडवांस बना देता है कि दुनिया के और देश जिन्होंने रूस से सुखोई विमान खरीदे हैं वे भारत से कह रहे हैं कि आप हमारे यहां जो सुखोई विमान है उनकी सर्विसिंग कर दीजिए।
और उसमें अपने देश जैसा सुखोई विमान में मॉडिफिकेशन कर दीजिए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत जो सुखोई विमान रूस से खरीदता है उसको कितना एडवांस बना देता है। सुखोई की मोडिफिकेशन के लिए युगांडा ने भारत से कहा है।
जिसकी मॉडिफिकेशन करने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने जिम्मा उठाया है।
सुखोई 30 mki विमान की क्या खासियत है?
- सुखोई एक रसियन विमान है जिसकी स्पीड 2100 किलोमीटर प्रति घंटा है।
- यह 3000 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है।
- भारत में सुखोई के साथ ब्रह्मोस मिसाइल लगाया गया है।
- रूस में निर्मित सुखोई 30 mki विमान उड़ान के दौरान ही फ्यूल भर सकता है।
- इस फाइटर प्लेन में 12 टन तक युद्धक सामग्री लोड की जा सकती है।
- सुखोई 30 mki विमान में भी राफेल की तरह डबल इंजन लगे हुए होते हैं जो इमरजेंसी में काम आते हैं।
- इंडियन एयर फोर्स के पास 250 से भी ज्यादा सुखोई विमान है।
- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड सुखोई विमान की सर्विसिंग करता है।
अमेरिका के F 15k के मुकाबले अधिक शक्तिशाली है सुखोई 30 mki विमान !
अमेरिका का F 15k विमान सुखोई की तरह ही एक विमान है। यूक्रेन अमेरिका से यह कह रहा था कि हमें और कोई विमान नहीं चाहिए हमें केवल मिग या सुखोई विमान ही चाहिए, क्योंकि हमारे पायलट इन्हीं विमानों को उड़ा सकते हैं।
भारत में सबसे ज्यादा हथियार किस देश से आते हैं?
भारत में हथियार सप्लाई में रूस 68% की हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान रखता है जहां से भारत सबसे ज्यादा हथियार खरीदता है।
अमेरिका 14% की हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर है।
इजराइल 7.2 % की हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर है।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड करेगा युगांडा में सुखोई की सर्विसिंग !
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने युगांडा के साथ एक ट्रीटी साइन की है, 2018 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युगांडा की यात्रा की थी और उन्होंने वहां पर एक डील शाइन की कि आपके यहां जितने भी विमान हैं उनकी सर्विसिंग हम कर देंगे।
इसलिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड सुखोई विमान की सर्विसिंग के लिए युगांडा जा रहा है। जहां पर वे सुखोई विमान की सर्विसिंग करेगा।
यदि आप सभी को आज का हमारा यह लेख ( Sukhoi 30mki fighter aircraft भारत रूस से खरीदेगा 12 सुखोई 30mki लड़ाकू विमान !) पसंद आया हो तो कृपया करके आप सभी हमारे इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
ताकि वह सभी लोग भी (Sukhoi 30mki fighter aircraft भारत रूस से खरीदेगा 12 सुखोई 30mki लड़ाकू विमान !) के बारे में समझ सके और दूसरों को समझा सके।
आप और भी ऐसे बहुत सारे लेख पढने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.hindigs.com पर Visit कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
- Mars 2050 क्या मंगल ग्रह पर 2050 तक बसाई जा सकती है इंसानी बस्ती?
- 7 Best Business Idea For Village: गाँव में रहने वालों के लिए 7 बेस्ट बिज़नेस होगी बम्पर कमाई
- Ukraine Russia war रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध से दुनिया को कितना नुकसान हो गया है ?
- Top 6 Business Idea For Village: 6 बेस्ट बिज़नेस आईडिया ग्रामीण क्षेत्र के लिए कम लागत ज्यादा कमाई
- PM Kisan Mandhan Yojana 2022 किसानों को प्रति वर्ष मिलेंगे 36 हजार रुपये
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।