Ukraine Russia war रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध से दुनिया को कितना नुकसान हो गया है ?

Ukraine Russia war : हम लोग सोच रहे हैं कि रूस और यूक्रेन के युद्ध में केवल यूक्रेन और रूस का ही नुकसान हो रहा है। जब युद्ध होता है तो उस देश के साथ-साथ अन्य देशों को भी काफी नुकसान होता है। आज के इस आर्थिक युग में छती किन-किन देशों को हुई है, क्या भारत जैसे विशाल देश पर भी इस युद्ध का असर देखने को मिल रहा है।

हम लोगों को लगता है कि युद्ध तो रूस और यूक्रेन के बीच हो रहा है तो इस युद्ध से हमारा क्या लेना देना है। लेकिन इस युद्ध के कारण ही हम लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। इस युद्ध का असर डीजल पेट्रोल पर भी हो रहा है।

पूरे विश्व में जितने भी उद्योगपति या अमीर आदमी है जो शेयर मार्केट में पैसे लगाए हैं उनका एक ही दिन में करोड़ों का नुकसान हो गया है। इस युद्ध से उनका इतना नुकसान हो गया है कि आप इसका अंदाजा केवल यूक्रेन और रूस पर केंद्रित करके नहीं कर सकते हैं। दुनिया में युद्ध जहा एक तरफ अशांति का केंद्र दिखाइए देता है।

ukraine russia war
Ukraine Russia war

आज जब पूरा विश्व जब एक हो चुका है तो उस युद्ध का  असर किसी एक देश पर नहीं बल्कि पूरे विश्व पर पड़ता है। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सेंसेक्स एक ही दिन में 13.6 लाख करोड़ रुपए डूब गया। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि दुनिया भर के इंडेक्स कहां कहां तक पहुंच गए होंगे।

डूब गया भारत के उद्योगपतियों का करोड़ों रुपए

रूस और यूक्रेन के जंग में भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी का 21820 करोड़ का नुकसान और गौतम अडानी का 9782 करोड़ का नुकसान हो गया है। वही एलन मस्क की संपत्ति 17 लाख करोड़ से घटकर 16 लाख करोड़ हो गई है। बहुत सारे लोग यह समझते हैं कि नुकसान तो इन बड़े लोगों का हुआ है लेकिन ऐसा नहीं है।

इन बड़े लोगों के पास हम जैसे लोगों का ही पैसा तो होता है जो हम लोग कहीं ना कहीं इन लोगों के पास या फिर कंपनी में इन्वेस्ट किए होते हैं, जो यह लोग पैसे को शेयर मार्केट में लगाए रहते हैं। अगर उनका नुकसान इतना बड़ा हो सकता है तो इसका असर हम लोगों के ऊपर भी पड़ने वाला है।

रूस के हमले का मुंह तोड़ जवाब दे रहा है यूक्रेन

रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ चुकी है। टैंक जमीन पर हैं, आसमान में लड़ाकू विमान गश्त लगा रहे हैं और समुद्र में नौसेना भी सक्रिय हो गई है। ऐसे में दोनों देशों की तरफ से दावे बड़े हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक दूसरे को बड़ा नुकसान कर दिया गया है।

यूक्रेन का कहना है कि वह रूस के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। यूक्रेन की मानें तो उसने अभी तक रूस के कुल 7 लड़ाकू विमान ढेर कर दिए हैं। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि उसके पचास सैनिकों को भी मौत के घाट उतार दिया गया है। यूक्रेन ने यहां तक दावा किया है कि उनकी तरफ से रूस की 2 कार्गो शिप पर भी हमला किया गया।

एलन मस्क एक लाख करोड़ से भी ज्यादा का हुआ नुकसान

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति टेस्ला के एलन मस्क की संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट आ गई है। दोनों देशों की इस लड़ाई में भारत के टॉप-10 कारोबारियों को भी 60 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है।

फोर्ब्स के मुताबिक, जेफ बेजोस को 41,390 करोड़, बिल गेट्स को 12,793 करोड़, गौतम अडाणी को 9,782 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है.

यूक्रेन और रूस के बीच हुए युद्ध में शेयर मार्केट पर क्या असर हुआ है?

रूस और यूक्रेन में युद्ध के चलते दुनिया के टॉप-20 सबसे अमीर लोगों ने चंद घंटों में ही लाखों करोड़ रुपये गंवा दिए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, भारत और चीन सहित लगभग हरे बड़े देशों के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई है।

रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध से दुनिया भर के अमीर व्यक्तियों का कितना पैसा डूब गया है?

सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वालों की लिस्ट में एलन मस्क सबसे ऊपर हैं। फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और वॉरेन बफेट की संपत्ति भी घट गई है। एलन मस्क, फ्रांस के बर्नार्ड आर्नोल्ट और जेफ बेजोस की कुल संपत्ति में 1.51 लाख करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

भारत के कारोबारियों को भी इस लड़ाई में तगड़ी चपत लगी है। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को 9,700 करोड़ रुपए, HCL टेक्नोलॉजी के शिव नाडार को 5,300 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।

रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में तबाही मची हुई है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गई है। इससे पहले कीव पर छह बार मिसाइल अटैक हुआ था। रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो गई वहीं 316 जख्मी हैं।

इसे भी पढ़ें

Mars 2050 क्या मंगल ग्रह पर 2050 तक बसाई जा सकती है इंसानी बस्ती?

Purvanchal Expressway India’s longest Expressway भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे.

Aadhaar Card Download करें बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के भी !

Miracle of Medical Sciences चिकित्सा विज्ञान का चमत्कार इंसान के शरीर में लगाया गया सूअर का दिल

Gay Men Become Parents समलैंगिक पुरुष अब इज़राइल में Parents बन सकते हैं

Blogger Kaise Bane ब्लॉगर कैसे बने पुरी जानकारी हिंदी में ? How To Become a Blogger

Leave a Comment

Scroll to Top